
गृpublic news surguja, com
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पूर्व नगर निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके श्री मनीष सिंह परिहार का नाम ‘इन्वेस्टिगेशन फील्ड’ के अंतर्गत शामिल किया गया है। उत्कृष्ट अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्य के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया गया है।
इस गौरवशाली उपलब्धि पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
