पुहपुटरा निवासी 35वर्षीय महिला लापता, जानकारी देने पर 5000 रुपए इनाम की घोषणा।

ग्राम पुहपुटरा से 35 वर्षीय महिला समूह का पैसा पटाने घर से निकली नहीं लौटी घर परिजनों ने पता बताने वालों के लिए₹5000 इनाम देने की घोषणा

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा की 35 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। वही परिजनों ने लखनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस और परिजन लापता महिला की खोजबीन में जुटे हैं। परिजनों ने पता बताने वाले को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है।22 मई दिन शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे राजू राम पिता राम चरण केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी विफैईया बाई 2 मई की शाम लगभग 4 बजे समूह का पैसा पटाने बोलकर घर से निकली इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों सहित आसपास के गांव में खोजबीन की गई परंतु महिला का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लखनपुर थाने में गुम इंसान दर्ज कराया गया। महिला के लापता होने पर पति और बच्चे परेशान है। वहीं लापता महिला के पति ने लापता महिला की जानकारी देने पर ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *