कुंवरपुर में जमीन नाप जोक के दौरान महिलाओं ने पत्थर ईंट से हमला कर ग्रामीण को किया घायल।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर में 22 में दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे जमीन नाप जोक के दौरान महिलाओं ने एक पत्थर से ग्रामीण पर हमला कर दिया हमले में ग्रामीण के सिर फटने से खून निकलने लगा और घायल को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद लखनपुर पहुंचे ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया है मिली जानकारी के मुताबिक विनोद नामक व्यक्ति के द्वारा जमीन सीमांकन हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन दिया गया था पटवारी के निर्देश पर उक्त जमीन के अगल-बगल संबंधित ग्रामीण भी जुटे।इसी दौरान जमीन नापने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने ईट पत्थर से हमला कर दिया जिससे आलम साय के सर से खून निकलने लगा। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लेकर आई उपचार के बाद घायल ग्रामीण ने लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया। लखनपुर पुलिस धारा 296(b)351(3) 115(2) 3 (5) मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *