
Public news surguja, com
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदागी मुख्य मार्ग स्थित एक मकान के अंदर खून से लतफ़त 70 वर्षी बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग महिला के शरीर में कई जगह महिला के चोट के निशान मिलने से हत्या के आशंका जताई जा रही है। सूचना उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है। मृतिका का नाम लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ उम्र लगभग 70 वर्ष लखनपुर निवासी बताया जा रहा है। 1 जून दिन सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे घर में काम करने वाली युवती ने देखा कि लक्ष्मी लकड़ा कौन से सनी हुई और शरीर में चोट के निशान है। घटना की जानकारी लिखते ही आसपास के पड़ोसी जुड़ गए और पुलिस को सूचना दी पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
