

Public news surguja, com
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोरता (लखनपुर) में पदस्थ पूर्णिमा मेहता को क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले नेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें बालरक्षक प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं पुरस्कार समारोह इंदौर मध्यप्रदेश में दिनांक 20 मई को दिया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप डॉ. योगेन्द्रनाथ शुक्ला वरिष्ठ साहित्यकार लेखक , सत्यनारायण सरवाड़िया अध्यक्ष मध्यप्रदेश अशासकीय शिक्षण परिषद एवं डॉ. बबीता कड़ाकिया अडिशनल डायरेक्टर इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ इंदौर रही।
पूर्णिमा मेहता को यह सम्मान उनके नवाचारी शिक्षण , बालसंरक्षण ,नशामुक्ति, एवं नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य करने के लिए दिया गया ।इंदौर में चले दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी राजगीत , वन्देमातरम् राष्ट्रीय गीत की पूर्ण प्रस्तुति एवं छत्तीसगढ़ महिमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया देश के 17 राज्यों से आये हुए 150 शिक्षकगण और अतिथियों ने छत्तीसगढ़ियाँ सबले के नारे से उनका सम्मान किया । इनकी इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारीगण , ग्रामवासी, शाला के बच्चे एवं परिवार ने अनेकों बधाई दी है ।
