बतौली पुलिस का खौफ खत्म ,राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना बाद ट्रक के सामान ले उड़े चोर ट्रक। मालिक को हुआ हजारों का नुकसान

Public news surguja, com,

आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)

सरगुजा के बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 नदीपार हाई स्कूल के पास मुख्य सड़क में शुक्रवार रात 11.30 बजे सड़क पर खड़ी अज्ञात ट्रेलर के साथ कोयला लोड ट्रक टकराने से ट्रक के परखच्चे उड़ गए घटना बाद ट्रेलर को चालक लेकर भाग गया वहीं इस घटना में खलासी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रिफर किया गया था जिसका अब शहडोल में इलाज जारी है ।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बतौली नदीपार हाई स्कूल के समीप मुख्य सड़क में अज्ञात ट्रेलर खड़ी कर चालक किराना दुकान से समान ले रहा था जहां अंधेरा होने और सामने से आ रही ट्रक के लाइट की वजह से कोयला लोड ट्रक क्रमांक सीजी 10 बी यू 7792 का जोरदार टक्कर से ट्रक दो हिस्सों में बट कर बॉडी लटक गया जहां बायां तरफ बैठे शहडोल मध्यप्रदेश निवासी लगभग 20 वर्षीय शिवा का सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आई वही बाया पैर भी टूट गया जबकि चालक गौरी शंकर चतुर्वेदी पिता कृष्णा चतुर्वेदी निवासी अनुपपुर बॉल बाल बच गया।

घटना बाद कोयला लोड ट्रक के सामान गायब
आपको बता दें कि अशोक लीलैंड की ट्रक सीजी 10 बी यू 7792 में मध्यप्रदेश से कोयला लोड कर चालक गौरी शंकर चतुर्वेदी उड़ीसा ले जा रहा था जो अज्ञात ट्रेलर के सड़क में खड़े होने से दुर्घटना का शिकार हो गया जो खलासी का इलाज कराने अंबिकापुर चल गया लेकिन घटना की जानकारी बतौली पुलिस को होने व दुर्घटना कारीत ट्रक को साइड में लगाया गया इसके बावजूद नदीपार बतौली राष्टीय राजमार्ग रिहायशी इलाके में खड़ी ट्रक के 2 बैटरी,जैक ,व्हील पाना,5 लीटर का गैस टंकी ,साउंड सिस्टम,सहित लगभग 130 लीटर डीजल की चोरी हो गई जिससे ट्रक के मालिक को हजारों का नुकसान हो गया जिससे पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *