सिरकोतगा नदी कछार के पास पुलिया निर्माण पर रोक लगाने ग्रामीण कर रहे मांग।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
सुशासन तिहार और कैबिनेट मंत्री से पुलिया निर्माण पर रोक लगाने लगाई गुहार

सरगुजा जिले का आकांक्षी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरकोतंगा के नदी कछार के पास पुलिया निर्माण पर रोक लगाए जाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के जन समस्या निवारण सिविर और कैबिनेट मंत्री को में आवेदन पेश किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच पति शिक्षक परशु सिंह और उसके पुत्र धर्मेंद्र सिंह के द्वारा वार्ड पंच और ग्रामीणों की सहमति लिए बिना प्रस्ताव पारित कर दिया गया। अब ग्राम पंचायत के द्वारा उक्त नदी में सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से पुलिया का निर्माण कराया जाना है।जबकि नदी कछार में पहले से ही स्टॉप डैम बना हुआ है। और अस्थाई पुलिया बना हुआ है जिसके दोनों तरफ पाइप से पानी खेतों तक जाता है जिससे सिंचाई कि सुविधा उपलब्ध है। पुलिया निर्माण होने से डेम का पानी सीधा नदी में चला जाएगा। जिससे 15 से 20 की किसानों को खेती हेतु पानी नहीं मिल सकेगा और खेत बंजर हो जाएगा जिसे लेकर किसान और ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के जन समस्या निवारण शिविर सहित कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को आवेदन पेश कर स्थल का जांच कर प्रस्तावित जगह पर पुलिया निर्माण नहीं करने की मांग की गई है। लखनपुर जनपद कार्यालय के एसडीओ इंजीनियरों के साथ 8 जून दिन सोमवार को सुबह 11:00 बजे स्थल निरीक्षण को पहुंचे जहां उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा पुलिया निर्माण कराया जाने का विरोध किया गया। स्थल निरीक्षण को पहुंचा अधिकारियों से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जनपद कार्यालय लखनपुर पहुंचे जहां मुख्य कार्य पालन अधिकारी से चर्चा किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सिंह ने निराकरण का आश्वाशन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *