बतौली में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)
सरगुजा के थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म मामले मे आरोपी को पकड़ जेल भेज दिया है
महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

कदनई सुगाझरिया थाना बतौली निवासी जयप्रकाश पैकरा द्वारा प्रार्थिया को अकेली देखकर पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 113/26 धारा 296, 351 (3), 64(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी जयप्रकाश पैकरा आत्मज सुदामा पैकरा उम्र 24 वर्ष साकिन कदनई सुगाझरिया पकड़ा गया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिव कुमार ध्रुव , महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का, जोगी बड़ा सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *