
Public news surguja, com
“संगवारी स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सुविधाओं के क्रियान्वयन में एक बेहतर विकल्प होगा” ये वक्तव्य था पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का जो आज लखनपुर विकासखंड के जुनवानी में संगवारी संस्था के 6 बिस्तरीय अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पहुचे हुए थे। आपको बता दें कि लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर प्रतिबद्ध संगवारी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन आज दोपहर 2 बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने विधिवत तौर पर किया जिसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। संगवारी संस्था विगत 6 वर्षों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य कर रही है जिसके बाद आज ग्राम जुनवानी में नवीन अस्पताल का उद्घाटन किया गया जहाँ अब लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पायेंगी। संगवारी संस्था द्वारा संचालित इस नवीन स्वास्थ्य केंद्र में लोगो को संचारी रोग सहित ग़ैर संचारी रोगों का निदान अब आसानी से मिल पाएगा जिसके बाद असाध्य रोगो का इलाज भी इस अस्पताल के माध्यम से किया जा सकेगा। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश वासियों और जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा की संगवारी संस्था ने आज 6 बिस्तरों की व्यवस्था करके एक छोटे स्वरूप में अस्पताल का शुभारंभ किया है जो भविष्य में एक रेगुलर मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल के रूप में अपना विस्तार करेगी। संगवारी संस्थान स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में अच्छा कार्य कर रही है और छेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बेहतर विकल्प है। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरे प्रदेश में होनी चाहिए उस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं लोगो को नहीं मिल पा रही है जहाँ संगवारी के पास बेहतरीन चिकित्सकों की एक ऐसी टीम है जिससे इस अस्पताल में सस्ते से सस्ता और गुणवत्ता पूर्ण इलाज लोगो को मिल पाएगा। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव रणविजय सिंह देव वीरेंद्र सिंह देव, कृपा शंकर गुप्ता,शराफत अली, इरशाद खान राम सुजान द्विवेदी, गंगा राम पैकरा ,संगवारी संस्था के चिकित्सक,कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
