


Public news surguja, com।
सरगुजा जिले के लमगांव स्थित विख्यात स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर में एक भक्त द्वारा 11 लाख रुपए की सोने का मुकुट चढ़ा आस्था का मिशाल पेश किया है । जिनके गुप्तदान से भीमसेन समिति द्वारा हनुमान भक्त का आभार जताया है ।
मंदिर प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी हनुमान भक्त द्वारा मनोकामना पूर्ण होते ही लमगांव मंदिर में गुप्त दान स्वरूप सोने का मुकुट संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में अर्पित किया है। मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि एक हनुमान जी का भक्त अपनी पुरानी समस्या को लेकर बहुत परेशान थे उसी समय हनुमान मंदिर में उन्होंने हनुमान जी से मन ही मन में अपनी व्यथा व्यक्त कर निदान के लिए बजरंग बली के दरबार में पहुंच संकट दूर करने की मन्नते मांगी थी जहां कुछ ही महीनों में उनकी परेशानी दूर हो गई।
अपनी मनोकामना पूर्ण होने के खुशी में पत्थलगांव के हनुमान भक्त द्वारा आज मंगलवार को हनुमान मंदिर आकर स्वयं प्रकट हनुमान जी को 11 लाख रुपए की सोने का मुकुट गुप्त रूप से चढ़ाया गया जिनका श्री भीमसेन सेवा समिति द्वारा हनुमान जी से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर शुभ कामनाएं दी। हनुमान जी के भक्त द्वारा अपनी नाम को गुप्त रखने की मंदिर समिति से आग्रह किया तथा उनके द्वारा दी गई दान को गुप्त दान के रूप में संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में अर्पित किया गया है। हनुमान जी को अर्पित की गई गुप्त दान की चर्चा आज जोरो पर क्षेत्र में की जा रही है।
