
Public news surguja, com
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)
सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मंगारी बनिया टिकरा पुलिया में गाय को बचाते बड़ा हादसा होने से बाल बाल ट्रक सहित ड्राइवर क्लीनर बचे लेकिन दोनों को गंभीर चोटें आई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मंगारी बनिया टिकरा पुलिया के पास सवेरे 5 बजे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 10 बी क्यू 9455 सड़क में दौड़ रही गाय को बचाने के चक्कर में पुल के रेलिंग में घुस गया जिससे ट्रक के सामने का हिस्सा सहित चेचिस क्षतिग्रस्त हो गया वही ट्रक चला रहे ड्राइवर विमल यादव पिता लल्लू यादव निवासी शहडोल उम्र लगभग़ 30 वर्ष को सिर में चोट लगने से 4 टांका लगाया गया जबकि क्लीनर सोनू यादव पिता बब्बू यादव निवासी सिहरी उम्र लगभग 23वर्ष को हाथ में चोट लगा जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से उप स्वास्थ्य केंद्र मंगारी में इलाज करवाया गया ।ट्रक के रेलिंग में फसने से नहीं पलटा लेकिन सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । ट्रक उड़ीसा में कोयला खाली कर कोतमा जा रहा था जो गाय को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हो गया
