राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मंगारी बना मौत का सड़क तेजरफ्तार क्रेटा कार ने पैदल घर जा रहे युवक को पीछे से ठोका ।

मौके पर मौत पिछले 15 दिनों में दूसरी घटना*
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)
सरगुजा के मंगारी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 जुनापारा में रविवार सवेरे तेज रफ्तार क्रेटा कार के लापरवाह चालक ने सड़क के नीचे चल रहे युवक को पीछे से ठोक दिया जिससे युवक उछलकर 15 मीटर दूर जा गिरा युवक को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गया घटना पश्चात सीतापुर पुलिस द्वारा युवक का शव दुर्घटना कारीत कार से बिना परिजन को जानकारी दिए सीतापुर ले गए जिससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है

शौच के बाद सड़क किनारे पैदल चल कर घर जा रहा था युवक
सुबह 5.30 बजे लगभग मंगारी कोलतापारा निवासी युवक अर्जुन बखला पिता पैगा उम्र लगभग 45 वर्ष राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नाला से शौच के बाद घर पैदल सड़क किनारे चल कर जा रहा था तभी तेज रफ्तार क्रेटा कार क्रमांक सीजी 15 ई सी 5927 के लापरवाह चालक ने पीछे से ठोक दिया जिससे युवक उछलकर 15 मीटर दूर जा गिरा और वहीं दम तोड़ दिया घटना पश्चात कार लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा जहां सीतापुर 112 वाहन के टिम पहुंची जो दुर्घटना कारीत कार में ही बिना परिजनों को सूचना दिए मृतक अर्जुन का शव लेकर सीतापुर चल दिए जिससे परिजनों सहित ग्रामीण जनों में पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर आक्रोशित है वहीं घटना में असामयिक युवक के मौत हो जाने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने कहा आरोपी कार चालक देवगढ़ निवासी
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना कारीत तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक सीतापुर के देवगढ़ निवासी टी के सिंह पिता बिरछा सिंह उम्र लगभग़ 48 वर्ष बताया जा रहा है कार भी टी के सिंह का ही है जिसमें मांगुर मछली लेकर स्वयं ही अंबिकापुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था और सड़क के नीचे पैदल चल रहे युवक को जबरजस्त ठोकर मार भाग रहा था जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया ।

पिछले 15 दिनों में दूसरी घटना
आपको बता दें कि मंगारी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में पिछले 15 दिनों में यह दूसरी घटना है जहां युवक को कार ने पीछे सुबह ठोक दिया और युवक की मौत हो गई इस घटना के पूर्व भी माझापारा पुलिया के पास दिनांक 3/7/2026 को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले मंगारी निवासी लक्ष्मीनारायण पिता अनुकसाय उम्र लगभग 48 वर्ष को अज्ञात चार चक्का वाहन ने ठोकते हुए मौके से फरार हो गया जहां घायल लक्ष्मीनारायण का रायपुर में 14 दिनों के इलाज उपरांत 17 जुलाई को दुखद निधन हो गया इस घटना में भी मृतक लक्ष्मीनारायण को सिर, चेहरा ,शरीर पर गंभीर चोट लगा हुआ था जिन्हें होश आया ही नहीं परिजनों द्वारा आई सी यू में 14 दिनों तक रायपुर के अस्पताल में इलाज कराया जहां युवक की मौत हो गई । युवक लक्ष्मी नारायण भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं कंवर समाज के प्रतिष्ठित अनुकसाय के पुत्र थे जिनका असामयिक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया ।

ग्रामीणों की मांग जगह चयनित कर लगाए एन एच 43 में सी सी कैमरा
ग्रामीण जनों द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से सीतापुर से अंबिकापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में जगह चयनित कर सी सी कैमरा लगाने की मांग की है जिससे दुर्घटना कर भागते वाहनों का पता लगाया जा सके एक तरफ दुर्घटना में लोगों की मौत हो जाती है तो दूसरी ओर पुलिस को भी दुर्घटना कारीत वाहनों का पता करने में पसीना छूट जा रहा है जिससे पीड़ित परिवार को सहायता भी नहीं मिल पा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *