सरगुजा अंचल का प्रसिद्द शांतिपारा मेला का आज उद्घाटन प्रशासन की टीम मुस्तैद।

Public news surguja, com

आशीष कुमार
बतौली /सरगुजा
सरगुजा का प्रसिद्ध शांतिपारा मेला का आज उद्घाटन शुभारंभ किया जाएगा जहां समिति द्वारा व्यापक व्यवस्था का इंतजाम किया गया है वहीं पुलिस प्रशासन की 73 सदस्यों की टीम मेला में मुस्तैद रहेगा।

आपको बता दें कि सरगुजा बतौली शांतिपारा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया जा रहा है जहां सरगुजा सहित अन्य राज्यों के दूर दूर से व्यापारी अपनी दुकान लगा मेला में रौनक बढ़ा दिए है समिति द्वारा मेला लगाने हेतु अनुमति भी ली गई है समिति द्वारा शारदीय नवरात्र के अष्टमी ,नवमी , व दशमी के दिन मेला का आयोजन के साथ साथ जगराता सहित आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया जाता है जिसके लिए समिति द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की गई है । नवमी के दिन समिति द्वारा हर वर्ष विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाता है।

शांतिपारा पंडाल की सजावट मनमोहक जिससे भक्त भी माता रानी की सेवा में दिन रात जुटे
आपको बता दें कि सरगुजा का प्रसिद्ध शांतिपारा मेला के पंडाल का भव्य सजावट मनमोहक है जिसकी चर्चा पूरे नगर में की जा रही है जहां सुबह शाम माता रानी का पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

भक्तिमय हुआ बतौली क्षेत्र
आपको बता दें कि शांतिपारा के साथ मुख्य नगर बतौली के दुर्गा परिसर , सेदम, गहिला, बासाझाल, बोदा, बताईकेला में भी मां दुर्गा जी प्रतिमा विराजे है जहां सुबह शाम की पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है बतौली , सेदम, शांतिपारा में विजयदशमी के दिन रावण दहन भी किया जाएगा जहां ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग मेला में जुटते है।

मेला में पुलिस बटालियन मुस्तैद
सीतापुर एसडीओपी टी एस पट्टावी ने बताया कि बतौली क्षेत्र में हो रहे मेला के आयोजन में पुलिस प्रशाशन द्वारा 73 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है
जहां यातयात व्यवस्था सहित मेले में अप्रिय घटना से निपटने बटालियन को मुस्तैद किया जा रहा है एसडीओपी टी एस पट्टावी ने समिति सहित आम लोगों को अनुमति की प्रोटोकॉल को पालन करते हुए शांति पूर्वक मेला का आनंद ले अपने छोटे बच्चों को घर में छोड़े मेला में आए तो अच्छे से ख्याल रखें,वहीं श्री पट्टावी ने कहा कि यातयात नियमों की पालन नहीं करने पर कठोर करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *