
पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।
आज दिनांक 13 मई 2026 को आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पुहपुटरा में 18 ग्राम पंचायतों के संयुक्त तत्वावधान में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदरणीय कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं लोगों की समस्याएं सुनीं।
सुशासन तिहार के अंतर्गत लगभग 26 विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए। आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। टीबी मुक्त सरगुजा अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच की गई। बिहान बाजार अंतर्गत “आकांक्षा हाट” का आयोजन किया गया, जिसमें एनआरएलएम विभाग के माध्यम से विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
शिक्षा विभाग द्वारा FLN प्रदर्शनी आयोजित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों से जानकारी प्राप्त कर हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई। कुल 50 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।
मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत “खुशियों की चाबी”, कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य कार्ड, मनरेगा विभाग द्वारा जॉब कार्ड, एवं खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरित किए गए।
शिविर में कुल 824 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 770 मांग संबंधी एवं 54 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे।
कार्यक्रम में उदयपुर एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
