
Public news surguja।
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)
बतौली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से अपने निवास ग्राम जरहाडीह में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष श्रीकांत गुप्त मंत्री गोविंद यादव सदस्य सुन्दर दास सोसल मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ,बुधराम सिंह, आषीश कुजूर,फिरोन कुजूर एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से 50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण, जैव विविधता को सुरक्षित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के वनपाल पालेश्वर राम, रामू खलखो, देवेंद्र शुक्ला एवं वन रक्षक कौशल पैकरा की विशेष सहभागिता एवं सराहनीय भूमिका रही। जो कि पौधे उपलब्ध कराने एवं विधिवत पौधा लगाने में पूरा सहयोग प्रदान किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के पंचगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
🌿 “एक वृक्ष, सौ सुख” 🌿
आइए, हम सभी मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, उनका संरक्षण करें और हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-सुरक्षित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
