अमड़ी ग्राम में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने लामबंद ग्रामीणों ने धौरपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।


दैनिक भास्कर न्यूज रघुनाथपुर।


विकास खण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतअमडी के दर्जनों ग्रामीण धौरपुर थाना पहुंचे और ग्राम के ही दबंग शासकीय कर्मचारी सियबर , जगदेव और कुंवर साय के विरुद्ध स्कूल की सरकारी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनाकर अवैध कब्जे को खाली कराने और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह थाना प्रभारी से की है।
ग्रामीणों ने सियबर सिंह और उनके तीन साथियों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार सियम्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं और ग्राम के सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कर किराना दुकान का संचालन कर रहा है। ग्रामीणों ने अपने शिकायत पत्र में यह भी बताया कि सियम्बर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ग्राम की शासकीय भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत करने जब ग्रामीण सरगुजा कलेक्टर से मिले और अतिक्रमण की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर अतिक्रमण हटाने की मांग करने लगे जिससे बौखलाकर सिय म्बर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध मनगढ़ंत आरोप लगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दफ्तर में जाकर ग्रामीणों के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराया जिससे ग्रामीण भड़क गए और रविवार को तड़के दल बल सहित पुलिस थाना धौरपुर पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए थाना प्रभारी धौरपुर सी आर चंद्रा ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच पश्चात कार्यवाही का आश्वासन दिए।


गौरतलब हैं कि इन दिनों शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही हैं जिससे शासकीय भूमि का रकबा धीरे धीरे घटता जा रहा है। आने वाले दिनों मे स्कूल अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकारी जमीन की कमी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *