
पब्लिक न्यूज़ सरगुजा।
16 अक्टूबर को भाजपा सरगुजा के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत का विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम कार्यक्रम भाजपा मंडल लुण्ड्रा का रघुनाथपुर बाजार शेड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के तौर पर प्रबोध मिंज विधायक लुण्ड्रा, उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को विकसित होने का दावा किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को हम सबको मिलकर पूरा करना है।उनके साथ विश्वविजय सिंह तोमर अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छ.ग शासन, ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व की बेहतर तालमेल से विकास के नए आयाम गढ़ रहे छत्तीसगढ़ राज्य के बेहतर भविष्य की वकालत की।

आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के प्रभारी अंकित जायसवाल प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चाने भी अपने विचार रखे।
विनोद हर्ष जिला महामंत्री भाजपा सरगुजा, की गरिमामयी उपस्थिति रही उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने वाली पटकथा है जिसे हर भारतीय को लिखना है और विकसित भारत में अपनी अपनी योगदान सुनिश्चित करना है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती निरूपा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा, ने भी अपने विचार रखे।

देवनारायण यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजा, के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। उन्होंने जोर देते हुए संकल्प पारित किया की विकसित भारत आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान होगा जिसके लिए समूचे भाजपा परिवार को कम से कदम मिलाकर चलना होगा।
चंद्रिका यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा सरगुजा वैभव सिंह देव मंत्री भाजपा सरगुजा , अजजा मोर्चा के अध्यक्ष धंनराम नागेश ,किसान मोर्चा के अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय , मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश जायसवाल ने भी विकसित भारत को नए भारत की महत्वपूर्ण कड़ी निरूपित करते हुए अपने-अपने विचार से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

,मंडल अध्यक्ष कुन्नी रवि मंहंत , मण्डल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता , मंडल अध्यक्ष दरिमा राजू सिंह , मंडल अध्यक्ष परसा संतोष जायसवाल , राजेश सोनी , हीरा सिंह टेकाम , विधायक प्रतिनिधि जयंत मिज रामविचार यादव , महामंत्री भाजपा मंडल लुण्ड्रा दिलीप प्रजापति ,अशोक गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक पॉवले , पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राहुल चोपड़ा आशीष यादव, जागेश्वर पैकरा , प्रेम शंकर गुप्ता , अवधेश यादव अरविंद गुप्ता , बूथसागर सिंह अर्जुन गुप्ता , धनेश्वर सिंह , सजन एक्का ,राजेश कुजूर , राम किशुन , आशीष यादव , धनराज एक्का रघुनाथपुर, सरपंच बसंत खाखा ,हीरा यादव विजय पटेल जयप्रकाश एक्का , राकेश गुप्ता मनीष सोनी , रणधीर पटेल , मोची राम ज धर्म नागेश , गदेल, धीरज पटेल , अनिल प्रजापति सुदामा यादव , भानु यादव , लखेश्वर पैकरा , बसंत पैकरा , लोभान राम , श्रीमती सविता नागेश , सुरेंद्र यादव बालेश्वर पैकरा शिवशरण , रहमत खान राकेश सिंह, सहित विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता गण और ग्रामवासी उपस्थित रहे

विधायक प्रबोध मिंज के नेतृत्व से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत डहोली के सरपंच मुकेश सिंह ग्राम पंचायत जमडीह के सरपंच प्रमोद कुजूर सहित 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश लिया। भाजपा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को विधायक प्रबोध मिंज ने गमछा भेंट किया और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने अपने अपने विचार रखे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प को साकार करने और भारत को विश्व गुरु बनाने की शपथ ली।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज और उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने किया।
