सरगुजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लखनपुर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण।

Public news surguja, com

सरगुजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने सोमवार को लखनपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड कक्ष, मालखाना सहित विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुनने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही रजिस्टर एवं दस्तावेजों के उचित संधारण तथा पुलिसिंग से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान थाना प्रभारी संपत पोटाई सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *