
पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

रघुनाथपुर पुलिस द्वारा स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के गुण सीखें। पुलिस थाना लुण्ड्रा के टी आई अशफाक अहमद,पुलिस चौकी रघुनाथपुर के प्रभारी आर एन पटेल के नेतृत्व में इन दोनों रघुनाथपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है जिसका व्यापक असर क्षेत्र वासियों दिखाई पड़ रहा है पुलिस चौकी प्रभारी सदल बल इस अभियान में जुटे हैं ताकि कोई भी ग्रामीण साइबर ठगी का शिकार होने से बच्चे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। रघुनाथपुर पुलिस जगह-जगह शिविर लगाकर साइबर जागरूकता अभियान चला रही है जिससे क्षेत्र के सैकड़ो लोग लाभान्वित होकर साइबर जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है
साइबर जागरूकता अभियान के दौरान टी आई लुण्ड्रा अशफाक अली, पुलिस चौकी रघुनाथपुर के प्रभारी आर्यन पटेल, प्रधान आरक्षक दीनानाथ भारती आरक्षक उमेश खुटिया, इदरीस खान सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
