सरगुजा जिले में अब तक 563.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।

पब्लिक न्यूज सरगुजा डॉट कॉम।

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 11.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 26.9 मि.मी. वर्षा तहसील दरिमा में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 563.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2026 से 03 सितम्बर 2026 तक अंबिकापुर में 753.3, दरिमा में 438.5, लुण्ड्रा में 416.8, सीतापुर में 518.1, लखनपुर में 718.0, उदयपुर में 650.7, बतौली में 439.5 एवं मैनपाट में 571.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *