एन एच 43 वेलकोटा में कोहरा से तेज रफ्तार ट्रक की खड़ी ट्रक से भिड़ंत 3 बजे तड़के हुआ हादसा।

Public news surguja, com
बतौली पुलिस की कड़ी मशक्कत से 4 घंटे बाद निकाला गया ड्राइवर
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा )
अंबिकापुर से पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 43 वेलकोटा में कोहरा के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार लोहा लोड ट्रक जा भिड़ा जिससे ड्राइवर 3 बजे भोर से फंसा रहा जहां बतौली पुलिस की मदद से 4 घंटे से गैस कटर से काट कर ड्राइवर को बाहर निकाल जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

आपको बता दें कि रायगढ़ से लोहा लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी जेड 7187 के लापरवाह चालक यू पी निवासी शाहिद खान द्वारा कोहरा होने के बावजूद तेज रफ्तार से वाहन चलाया जा रहा था जो राष्ट्रीय राजमार्ग 43 वेलकोटा में घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक क्रमांक एच आर 38 डी 5545 के पिछले हिस्से को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दिया जिससे ट्रक खेत तरफ उतर गया वही ट्रक के ड्राइवर क्लीनर घटना स्थल से भाग खड़े हुए ।

जबकि लापरवाह चालक शाहिद खान अकेले वाहन चला रहा था जो ट्रक के भिड़त होने से ट्रक में लोड भारी लोहा ड्राइवर सीट के नीचे से होते हुए गाड़ी के स्टीयरिंग में आ घुसा जिससे ड्राइवर का बाया पैर बुरी तरह से फंस गया जिससे बतौली पुलिस रवीश लकड़ा,राजू कुजूर ,आशीष एक्का ,रेवतीरमड़ के अथक प्रयासों से 4 घंटे के बाद ड्राइवर को बाहर गैस कटर से लोहा को काटकर बाहर निकाला गया जिससे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया गया है जहां ड्राइवर का इलाज जारी है ।

आवागमन ठप्प लगी वाहनों को लंबी कतारे
शनिवार तड़के 3 बजे हुए इस दुर्घटना से वेलकोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में वाहनों को लंबी लाइनें लग गई जिससे बतौली पुलिस के सहयोग से हटवाया गया

दोनों ट्रक में लोहा लोड होने से बड़ा हादसा होते होते ड्राइवर बाल बाल बचा जहां घने कोहरे के बीच यह हादसा हो गया ।
ट्रक के परखच्चे उड़े देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *