
Public news surguja com
एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा जबरदस्ती ग्राम कटकोना सहित आसपास के ग्रामों में निवासरत करीब 157 ग्रामीणों को मुआवजा लेने नोटिस दिए जाने के बाद आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रामीणों से मिलने पहुंचा जिसमे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने ग्रामीणों के बीच पहुँच ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष अपनी समस्याएं रखी तथा बताया कि हमारे जमीनो को जबरदस्ती बिना हमारे अनुमति के अधिग्रहण करने को कोशिश की जा रही है जहाँ हमारे ऊपर जबरदस्ती मुवावजा लेने का दबाव बनाया जा रहा है यही नहीं हमारे द्वारा मुवावजा नहीं लेने पर हमें नोटिस थमाया गया है। ग्रामीणों ने कहा की हमें अपनी ज़मीन एसईसीएल प्रबंधन को नहीं देनी और न ही हमे कोई मुवावजा चाहिए। इस संबंध में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने ग्रामीण को समझाईश देते हुए कहा की आपसे आपकी ज़मीन कोई जबरदस्ती नहीं छीन सकता तथा एसईसीएल प्रबंधन द्वारा आपके ऊपर मुवावजा लेने का दबाव बनाया जाना सरासर ग़लत है आप सभी को एक जुट रहना होगा और कांग्रेस पार्टी सदैव आप सभी के साथ है। हमारे द्वारा इस ओर हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता प्रदेश सचिव रणविजय सिंहदेव , रमेश जायसवाल वीरेंद्र सिंह देव बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीण जन मौजूद रहे।
