
चयनित खिलाड़ी विधानसभा स्त्री खेल महोत्सव में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 जनपद और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश साहू जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, जनपद सदस्य रजनी सिंह ,संहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया वहीं विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 में विकासखंड के कुन्नी जोन और लखनपुर जोन के चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पुहपुटरा द्वितीय स्थान पोड़ी, फुटबॉल में प्रथम स्थान कुन्नी द्वितीय पुहपुटरा, कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम सेजस लखनपुर, द्वितीय पौड़ी, कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम कुन्नी द्वितीय केवरा , रस्साकशी में बालक वर्ग में प्रथम से सेजस लखनपुर द्वितीय कुन्नी, बालिका वर्ग में प्रथम गुमग़रा कला द्वितीय पोड़ी, गेडी दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम दिव्या दास कस्तूरबा आश्रम , द्वितीय हसीना तिर्की कस्तूरबा, रस्सीकूद में प्रथम दृष्टि, द्वितीय तुलसीदास, तृतीय चंदा, गोलाफेक बालक वर्ग में प्रथम राहुल राजवाड़े, द्वितीय शैलेंद्र राजवाड़े तृतीय लोकेश राजवाड़े, गोला फेक बालिका वर्ग में प्रथम इंद्रावती डांड केसरा द्वितीय सुनीता लकड़ा डांडकेसरा तृतीय रजपुरी, 100 मी.दौड़ बालिका वर्ग प्रथम पदमा द्वितीय रिया सिंह, तृतीय हरिप्रिया, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्रथम अंकुर कुजूर द्वितीय जयप्रकाश सिंह, तृतीय राहुल राजवाड़े, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग प्रथम पूर्णिमा सिंह द्वितीय सुप्रिया राजवाड़े तृतीय दिव्या,200 मीटर दौड़ बालक वर्ग अंकुर कुजूर द्वितीय जयप्रकाश सिंह तृतीय राहुल राजवाड़े, पिट्ठुल बालक वर्ग प्रथम हाई स्कूल लहपटरा बालिका वर्ग प्रथम कस्तूरबा आश्रम रजपुरी कला ने प्राप्त किया अतिथियों के हाथों प्रथम और द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विकासखंड स्तरीय में चयनित खिलाडी विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य कार्यपद अधिकारी डॉक्टर स्वेच्छा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता, प्रोग्राम अधिकारी अभिषेक मिंज ब्लॉक स्तरीय खेल प्रभारी मनोज तिवारी नोडल अधिकारी अरविंद गुप्ता सहित समस्त संकुल समन्वयक पीटीआई शिक्षक शिक्षिकाएं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन के दौरान खिलाड़ियों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर स्वेच्छा सिंह जनपद सदस्य रजनी सिंह सहित अन्य अधिकारी हाय रे सरगुजा नाचे गीत पर थिरकते नजर आए।