बतौली के कपाटबहरी में सी सी सड़क कीचड़ में तब्दील पैदल चलना भी हुआ मुश्किल।

Public news surguja, com

बतौली के कपाटबहरी में सी सी सड़क कीचड़ में तब्दील पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
आशीष कुमार
बतौली (सरगुजा)
सरगुजा के बतौली जनपद में गजब के कारनामे सामने आ रहे है जहां जिम्मेदारों द्वारा ही खुलेआम योजनाओं का पलीता लगाते देखा जा सकता है जहां ग्राम कपाटबहरी में जमकर अनियमिताएं की जा रही है वहीं आला अधिकारियों की मामले की भनक तक नहीं है

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत कपाटबहरी में सरपंच सचिव की हठधर्मिता पंचायत पर भारी पड़ रही है जहां इनके कारनामों से पंचायत के नवापारा से गौठान जंगल तक बने तीन सी सी सड़क में मिट्टी डलवा दिया है जो अब बरसात आते ही कीचड़ में तब्दील हो गया है जिससे 30 घरों के लोग प्रभावित हो रहे है जिन्हें इस कीचड़ युक्त सी सी सड़क में पैदल चलना भी दूभर हो गया है

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत कपाटबहरी के सरपंच महावीर केरकेट्टा व सचिव सोहन द्वारा ग्राम पंचायत में शासकीय योजनाओं का किस प्रकार खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है ओ वर्तमान में देखने लायक है इनके द्वारा 15 वाँ वित मद,प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना , गौड़ खनिज मद से बने तीन सी सी सड़क में गर्मी में मिट्टी डलवा दिया गया था जिससे यह सड़क अब बरसात में कीचड़ से लबालब भर गया है जहां ग्रामीणों को खेती किसानी करने ,बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

गौठान के पास बने सेग्रीगेशन सेड में एकत्र 2 वर्ष के कचरा को आग लगा स्वच्छता अभियान का किया बेड़ाग्रग

सरपंच सचिव की मनमानी से स्वयं सहायता समूह द्वारा ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत घर घर से एकत्र किए गए कचरा को भी जला दिया है जिससे ग्राम पंचायत में अब महिलाओं द्वारा स्वच्छता अभियान को ही बंद कर दिया हैं जिससे लाखों रुपए से खरीदा गया कचरा एकत्र करने रिक्शा खंडहर अवस्था में बेकार पड़ा हुआ है जिससे यह योजना का बंटाधार हो गया है

कोरवा पारा आंगनबाड़ी में शौचालय अधूरा राशि निकाल किया बंदरबाट
आपको बता दें कि कपाटबहरी कोरवा पारा आंगनबाड़ी केंद्र के पास बने प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना से 50 हजार की शौचालय अब तक अधूरा है लेकिन सरपंच सचिव द्वारा संपूर्ण राशि निकाल योजना का पलीता लगा दिए है जिससे अधूरा शौचालय महज शो पिस बना हुआ है

इस संबंध में बतौली जनपद सी ई ओ लक्ष्मीनारायण सिदार ने कहा कि सी सी सड़क में डाले गए मिट्टी को सरपंच द्वारा हटवाया जाएगा इसके लिए निर्देशित किया गया है लेकिन इस प्रकार की लापरवाही पर करवाई की बात से सी सी ई ओ गोल मोल जवाब देने लगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *